Search

 
 
 

देवघर : आजसू ने असहाय लोगों को उपलब्ध कराया जलावन

 
Deoghar : कड़ाके की ठंड में अलाव जलाने के लिए देवघर जिला आजसू के जिलाध्यक्ष आदर्श लक्ष्य ने गरीब, असहाय व रिक्शा चालकों को जलावन उपलब्ध कराया. जलावन नगर निगम क्षेत्र के टावर चौक, बैजनाथ धाम रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सत्संग चौक समेत अन्य जगहों पर उपलब्ध कराया गया. गरीब व असहाय लोगों ने नगर निगम द्वारा नियमित रूप से अलाव की व्यवस्था नहीं किए जाने की शिकायत की. शिकायत सुनकर जिलाध्यक्ष ने कहा कि नगर आयुक्त को इस पर निगाह रखनी चाहिए. शहर के सभी चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नगर निगम करे. मौके पर आजसू जिला उपाध्यक्ष दीपक जायसवाल, जिला सचिव अमन कुमार गुप्ता, चंदन राय, अविनाश कुमार समेत पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=519785&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर शीतलहर की चपेट में, घर में दुबकने को लोग विवश [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही