Search

 
 
 

देवघर : आजसू के नए जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य का किया गया अभिनंदन

 
Deoghar : आजसू ने 3 सितंबर को आदर्श लक्ष्य को देवघर जिला का नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया. जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर छत्तीसी मोहल्ला में स्थित एक निजी हॉल में आदर्श लक्ष्य का अभिनंदन किया गया. आजसू कार्यकर्ताओं ने तिलक लगाकर और माला पहनाकर नए ज़िलाध्यक्ष का स्वागत किया. मौके पर केन्द्रीय सचिव राजा साहनी ने नए ज़िलाध्यक्ष को पार्टी के सिद्धांतों पर चलते हुए जनहित के काम करने की शपथ दिलाई. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आदर्श लक्ष्य ने कहा कि वो पिछड़ों को आरक्षण, बेरोजगारों को प्रोत्साहन भत्ता, स्थानीय नीति, नियोजन नीति, नौकरी, रोजगार जैसे मुद्दों पर देवघर जिला में आवाज उठाएंगे. इस मौके पर दर्जनवों युवाओं ने आजसू की सदस्यता ग्रहण की. कार्यक्रम में केंद्रीय सचिव राजा साहनी, नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, राहुल कुमार, अभिषेक आयुष, आयुष यादव, रवि कुमार, प्रेम कुमार, शुभम वर्मा, अलका रानी, संचिता, पायल, मानसी, काजल, सेजल, सुप्रिया, मनीषा, प्रिया, सोनी, चित्रासा, नेहा, पूजा, प्रगति, स्वाति, शुभलक्ष्मी, नीतू, गोलू कुमार व अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/deoghar-in-the-wedding-photo-workshop-the-photographers-were-given-information-about-new-technology/">यह

भी पढ़ें : देवघर : वेडिंग फोटो वर्कशॉप में फोटोग्राफरों को नई तकनीक की दी गई जानकारी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही