Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर: लॉटरी के माध्यम से लाभुकों के बीच फ्लैटों का आवंटन

Deoghar: नगर निगम ने 28 अप्रैल को प्रधानमंत्री आवास योजना के तृतीय घटक के तहत किफायती आवास के लिए लॉटरी के माध्यम से लाभुकों के बीच फ्लैट आवंटन कर पत्र वितरण किया. आवंटन शहर के रामपुर में बनने वाले आवास योजना के तहत किया गया है. 665 में 67 आवास वैसे थे जिसपर लाभुकों ने कोई रूचि नहीं ली. ऐसे में तय नियम के अनुसार 140 आवेदन के विरुद्ध 67 खाली फ्लैटों का लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया गया. प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, सीओ और समकक्ष कर्मियों की उपस्थिति में नगर आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल की मौजूदगी आवंटन किया गया. पारदर्शिता रखते हुए लाभुकों के बीच एक-एक करके लॉटरी से आवंटन हुआ. लॉटरी सिस्टम में बुजुर्गों के लिए खास व्यवस्था थी. नगर आयुक्त ने बताया कि बाकी बचे हुए लाभुकों को अन्य जगहों पर आवास निर्माण के दरमियान प्राथमिकता दी जाएगी. जो लाभुक आवास का पूरा पैसा देने में असमर्थ हैं उसके लिए एसबीआई बैंक से आवास ऋण दिया जा रहा है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=620543&action=edit">यह

भी पढ़ें: देवघर: एम्स में राष्ट्रीय जनजातीय सम्मेलन 6 व 7 मई को [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही