Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर: अंबेडकर पुस्तकालय में विद्यार्थियों के पढ़ने की है पूरी सुविधा

Advertisement
Advertisement
Deoghar: शहर के अंबेडकर चौक के पास बने अंबेडकर पुस्तकालय इन दिनों विद्यार्थोयों के बीच चर्चा का विषय बन चुका है. यहां उन्हें पढ़ने की हर तरह की सुविधा मिल रही है. यह गरीब छात्रों के लिए वरदान साबित हो रहा है. इस पुस्तकालय में देवघर के अलावा अन्य राज्यों के जिलों से भी छात्र पहुंचते हैं. लाइब्रेरी में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए काफी पुस्तकें हैं. लाइब्रेरी के सबसे ऊपरी तल्ले में प्रोजेक्ट के द्वारा ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा है. छात्रों को किसी भी प्रकार की पुस्तकें चाहिए तो यहां उपलब्ध हो जाती हैं. पुस्तकालय का निर्माण आमलोगों के सहयोग से हुआ है. अभी भी काम हो रहा है. इसमें समाजसेवी और प्रशासनिक पदाधिकारियों ने काफी सहयोग किया है. वैसे इस लाइब्रेरी के निर्माण की पहल तत्कालीन एसडीएम सुधीर कुमार गुप्ता द्वारा की गयी थी. उनके प्रयास से अंबेडकर मूर्ति के पास एक जर्जर मकान को शिक्षा का मंदिर बनाने में शहर के प्रबुद्ध लोगों का काफी सहयोग रहा. देखें विडीयो-

छात्राओं के लिए अलग केबिन 

बता दें कि छात्रों को तकनीकी माध्यम से पढ़ाई की सुविधा इस लाइब्रेरी में उपलब्ध की गयी है. नई तकनीक से छात्रों को पढ़ाई में काफी सहयोग मिलता है. छात्राओं के लिए अलग क्लासेस की भी व्यवस्था है. वैसी छात्राएं जो लड़कों के साथ बैठकर पढ़ाई करने में असहज महसूस करती हैं उन छात्राओं के लिए अलग केबिन में बैठने की व्यवस्था की गयी है. इसे भी पढ़ें- भारतीय">https://lagatar.in/vacancy-under-sports-quota-in-indian-navy/26305/">भारतीय

नौसेना में स्पोर्टस कोटा के तहत वैकेंसी
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही