Search

 
 
 

देवघर : अमित सिंह मर्डर केस की सीआईडी एडीजी ने बारीकी से की जांच

 
Deoghar : देवघर (Deoghar) कोर्ट परिसर में कुख्यात अमित सिंह की हत्या मामले की सीआईडी ने जांच शुरू कर दी है. सीआईडी के एडीजी प्रशांत कुमार सिंह ने 26 जून को देवघर पहुंचकर कर जांच की. इस दौरान वे देवघर कोर्ट भी गए और वकालतखाना परिसर में, जहां अमित सिंह को गोली मारी गई थी उक्‍त स्थल की बारीकी से जांच की. एडीजी करीब आधे घंटे तक कोर्ट परिसर में रहे और घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र का भी निरीक्षण किया. हर बिंदु को बारीकी से समझा. साथ ही वहां मौजूद पुलिस पदाधिकारियों से घटना की बाबत पूरी जानकारी ली. मौके पर देवघर के एसपी सुभाष चंद्र जाट, एसडीपीओ पवन कुमार, साइबर डीएसपी सुमित कुमार, नगर थाना प्रभारी नगेंद्र कुमार मंडल, कांड के अनुसंधानकर्ता एसआई सुबोध चंद्र प्रमाणिक आदि‍ मौजूद थे. यह भी पढ़ें : देवघर">https://lagatar.in/criminals-again-threatened-in-deoghar-firing-in-broad-daylight/">देवघर

में अपराधियों ने फिर दिखाई धमक, दिनदहाड़े फायरिंग [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही