Search

देवघर : अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Deoghar :  देवघर जिले के चित्रा थाना अंतर्गत कुराजोरिया के पास 27 मई की देर रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे दो युवक बुरी तरह घायल हो गए. हादसे की सूचना पाकर चित्रा थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया. घायल युवक का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. मृतक का नाम करो थाना क्षेत्र के डहुआ गांव निवासी विक्की कुमार राय और घायल का नाम अजय है. दोनों रिश्ते में एक दूसरे के चचेरे भाई है. मृतक के परिजनों के अनुसार दोनों बाइक से चित्रा में हो रहे यज्ञ देखने जा रहे थे. उसी दौरान कुराजोरिया के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में  टक्कर मार दी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=648775&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर में हार्ट अटैक से एएसआई की मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//