Search

 
 
 

देवघर : हथियार बंद डकैतों ने बंधक बनाकर गहने व कैश लूटे, पीछा करने पर फायरिंग की

 
Deoghar : जिले के देवीपुर थाना स्थित पैसापुर गांव में सोमवार देर शाम हथियार बंद डकैतों ने एक कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर डाका डाला. आठ से दस की संख्या में आये डकैतों ने सबसे पहले घर में लगे सीसीटीवी के डीवीआर को क्षतिग्रस्त किया. साथ ही गृह स्वामी बालेश्वर मंडल के बेटे के साथ मारपीट की. इसके बाद डकैतों ने परिवार वालों को बंधक बनाया घर पर रखे सारे गहने और 10-12 लाख नकद लूटकर भाग निकले. ग्रामीण जब उन डकैतों का पीछा करने लगे तो उन्होंने धारदार हथियार फेंककर हमला किया. साथ ही ताबड़तोड़ फायरिंग भी की. सूचना मिलने पर देवीपुर थाना प्रभारी धनजंय सिंह और सदर एसडीपीओ दल बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं और मामले की जांच में जुटे हैं. गृहणी के अनुसार, हथियार बंद डकैत स्थानीय भाषा बोल रहे थे और गाली गलौज भी कर रहे थे. अपराधियों ने दिनदहाड़े डकैती की घटना को अंजाम देकर देवघर पुलिस को बड़ी चुनौती दी है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/muhurta-shoot-of-nagpuri-song-based-on-jharkhand-was-done/">झारखंड

के ऊपर बने नागपुरी गाने का किया गया मुहूर्त शूट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही