Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : कॉमर्स स्ट्रीम में आर्य श्री 98% लाकर बनी जिला टापर

Deoghar: सीबीएसई 12 वीं के कॉमर्स स्ट्रीम में आर्या श्री ने 98% अंक लाकर जिले में टॉप कर स्कूल व अपने परिजनों का नाम रौशन किया है. वह मूल रूप से जमुई जिले के पारो गांव की रहने वाली है. पिता बीरेंद्र कुमार जिले के साधना ब्रांच में मैनेजर हैं व माता पिंकी देवी हाउस वाइफ है. आर्या श्री स्पाइन दर्द के कारण पढ़ाई से कुछ महीनों तक दूर रही फिर भी हार नहीं मानी और मेहनत के दम पर इस मुकाम तक पहुंची. देवसंघ पब्लिक स्कूल की छात्रा आर्या श्री ने कहा कि उसका पूरा ध्यान अब दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन कर चार्टर्ड अकाउंट बनने पर है. रिजल्ट इतना अच्छा रहेगा ये उम्मीद नहीं थी. टाइम से ज्यादा मैंने टारगेट पे फोकस किया था. जब तक कंसेप्ट क्लियर नहीं होगा तब तक किसी भी विषय पर अच्छी पकड़ नहीं बनेगी. इस सफलता के पीछे माता-पिता का हाथ रहा. जब नर्वस होती थी माता-पिता मोटिवेट करते थे. आर्या श्री का मानना है की पढ़ाई के साथ-साथ एक्स्ट्रा एक्टिविटी भी जरुरी है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=634765&action=edit">यह

भी पढ़ें:देवघर : नगर निगम व रेड क्रॉस सोसाइटी ने शुरू की तालाब सफाई अभियान [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही