Search

 
 
 

देवघर : बाबा वैद्यनाथ के दरबार में लगी आकर्षक बेलपत्र प्रदर्शनी

 
विल्वपत्र प्रदर्शनी देखने उमडे़ शिव भक्त
Deoghar : बाबा वैद्यनाथ मंदिर प्रांगण में बंग्ला सावन की पहली सोमवारी पर बेलपत्र प्रदर्शनी व बेलपत्र चढ़ाने की परंपरा प्राचीन है. इसी कड़ी में बंग्ला श्रावण सोमवार कर्क संक्रांति को प्रदर्शनी करने वाले के सभी दलों ने बाबा भोलेनाथ पर शाम 7 बजे बिल्वपत्र अर्पित किया. इसके पहले शाम को सभी दलों की ओर से इन अनोखे पहाड़ी बिल्वपत्र की प्रदर्शनी लगायी गयी थी. इन अनोखे बिल्व पत्रों को मंदिर में चांदी, तांबा व स्टील के बर्तन में सजाया गया. इस अवसर पर काली मंदिर में जनरेल समाज व देवकृपा वन सम्राट बिल्वपत्र समाज, तारा मंदिर में बरनेल समाज, लक्ष्मी नारायण मंदिर में मसानी दल व असमाज, राम मंदिर में राजाराम बिल्वपत्र समाज, आनंद भैरव मंदिर में पंडित मनोकामना राधेश्याम बेलपत्र समाज की ओर से अनोखे पहाड़ी बिल्व पत्र की प्रदर्शनी लगाई गयी. परंपरा के अनुसार सभी दलों ने शाम को अपने विल्वपत्र को चांदी के बर्तनों में सजाकर शहर भ्रमण कराया गया. इस प्रदर्शनी को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=709519&action=edit">यह

भी पढ़ें: देवघर : बांग्ला सावन की पहली सोमवारी, मलमास की उदासी पर भारी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही