Search

 
 
 

देवघर : गेरुवा वस्त्रधारी कांवरियों से पट गया बाबाधाम

 
पहली सोमवारी को एक लाख से अधिक जलार्पण का अनुमान
देवघर : बाबाधाम का श्रावणी मेला गेरुवा वस्त्रधारी कांवरियों से पट गया है. हर गली-मोहल्ले में कांवरिये ही कांवरिये दिखने लगे हैं. मेले के छठे दिन 9 जुलाई रविवार को बाबा मंदिर में दोपहर बाद श्रद्धालुओं की संख्या में अचानक इजाफा देखा गया. इससे पहले सुबह 10:00 बजे से करीब 1:00 बजे तक श्रद्धालुओं ने आराम से जलार्पण किया, जबकि इसके बाद भीड़ बढ़ गई. आज रविवार की सुबह बाबा मंदिर का पट तकरीबन 3:00 बजे खुला. इसके बाद से सबसे पहले कांचा जल चढ़ाया गया और पुरोहित ने बाबा की सरकारी पूजा की. इस दौरान पुजारी और अन्य पुरोहित ने मंत्रोच्चारण के साथ बाबा बैजनाथ की पूजा-अर्चना की. इसके बाद सुबह 4:00 बजे भक्तों के लिए मंदिर का पट खोल दिया गया. इसके साथ ही कांवरियों ने जलार्पण शुरु कर दिया. कांवरियों की कतार को शिवराम झा चौक, नेहरू पार्क, मानसिंही फुटओवर ब्रिज के रास्ते बाबा मंदिर के गर्भगृह पहुंचा कर अरघा के माध्यम से जलार्पण कराया गया. दूसरी ओर मंदिर प्रांगण बोलबम के नारों से गुंजायमान हो रहा है.

पहली सोमवारी को होगी प्रशानिक तैयारी की पहली परीक्षा

[caption id="attachment_693198" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Deo-474o-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> अपने बच्चों को लेकर बाबा के दरबार में पहुंचा एक श्रद्धालु[/caption] 10 जुलाई को सावन की पहली सोमवारी है. अनुमान लगाया गया है कि पहली सोमवारी को एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ बाबा पर जलार्पण के लिए यहां पहुंचेगी. हांलाकि इस अनुमानित भीड़ को ध्यान में रखकर व्यापक प्रशानिक तैयारियां की गई हैं. उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री रविवार दिनभर मंदिर परिसर से लेकर मेला क्षेत्र और कांवरिया मार्ग में भ्रमण कर व्यावस्था का जायजा लेते देखे गए. इस क्रम में उन्होंने मातहतों को कांवरियों की सुरक्षा और शिविरों में उपलब्ध व्यवस्था को और सुदृढ़ करने का निर्देश दिया. दूसरी ओर एसपी रुट लाईन से लेकर कांवरिया पथ तक भीड़ नियंत्रण प्रणाली का मुआयना करते देखे गए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=693026&action=edit">यह

भी पढ़ें: देवघर :  शिव-पार्वती का गठबंधन कराने से मिलती है दाम्पत्य जीवन की खुशहाली [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही