Deoghar: उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने मंदिर में चल रहे कार्यो के अलावा सरदार पंडों की संख्या और सुविधा को लेकर 29 मई को बाबा बैजनाथ मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व विधि व्यवस्था का जायजा लिया. उपायुक्त ने बाबा मंदिर से निकलने वाली नीर को फिल्ट्रेशन कर इसका उपयोग करने को लेकर किए जा रहे कार्यो का निरीक्षण किया. नीर को बर्बाद होने से बचाने के उद्देश्य से आधुनिक तकनीक से उसे रिसाइकिल कर इसकी ब्रांडडिंग करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शीघ्र दर्शन शुल्क की राशि को बढ़ाने से जुड़े बिंदुओं पर चर्चा की और जानकारी दी कि आम दिनों में ₹500 और विशेष दिनों में ₹1000 शीघ्र दर्शन की राशि निर्धारित की गई है. इसके अलावा राजकीय मेला और मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या और उन्हें मिलने वाली सुविधा को बेहतर करने के कार्यो पर चर्चा की. मौके पर सीओ सुनील कुमार, मुख्य प्रबंधक रमेश आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post-new.php">यह
भी पढ़ें:देवघर : अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा घायल [wpse_comments_template]
देवघर : बाबा का शीघ्र दर्शनम होगा महंगा, आमदिनों में 500 वहीं विशेष दिनों में लगेंगे 1000 रूपए
Leave a Comment