Search

 
 
 

देवघर : बाबूलाल मरांडी ने आमगाछी के लोगों के साथ सुनी मोदी के मन की बात

 
सांसद निशिकांत दूबे सहित सैकड़ों भाजपाई थे मौजूद
Deoghar : देवघर जिले के मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत आमगाछी गांव में पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने लोगों के साथ मोदी के मन की बात सुनी. कार्यक्रम में गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे सहित सैकड़ों भाजपाई व स्थानीय लोग मौजूद थे. मौके पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि बहुत सौभाग्य है कि मैं बाबा वैद्यनाथ की नगरी देवघर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात सुन रहा हूं, यह काफी खुशी की बात है. वहीं सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि आज मोदी जी देस ही नहीं विदेशों में भी भारत का नाम रोशन कर रहे हैं. मोदी जी के मन की बात के माध्यम से जनता के  मन की बात की जानकारी लेते हैं. इस कार्यक्रम में भाजपा नेता अधीरचंद्र भैया, पंकज सिंह भदोरिया, राकेश नरौने, सचिन सुलतानिया, रूपा केसरी, मिथिलेश सिन्हा, चंद्रशेखर भंडारी सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=715458&action=edit">यह

भी पढ़ें: देवघर : सावन की चौथी सोमवारी पर जुटेंगे दो लाख से अधिक श्रद्धालु [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही