Deoghar : मार्गोमुंडा मध्य विद्यालय में 25 जनवरी को बीईईओ बसंत नारायण सिंह की अध्यक्षता में गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया. गोष्ठी में सभी स्कूलों के सचिव उपस्थित थे. सचिवों से एमडीएम, पोशाक, रंग-रोगन, बच्चों के बैंक खाते, जाति प्रमाण पत्र, ई विद्या वाहिनी समेत अन्य जानकारी मांगी गई. बीईईओ ने सचिवों को यू-डायस प्लस इंट्री, एफएलएन व ज्ञान सेतु अभ्यास पुस्तिका बच्चों से करवाने, स्कूल किट एवं पोशाक वितरण की उपयोगिता, खेल साम्रगी, एमडीएम की स्थिति 30 जनवरी तक भेजने का निर्देश दिया. मौके पर बीपीओ ताहिर हुसैन, लेखापाल सुनीता बाउरी, बीआरपी पंकज कुमार चौबे, सीआरपी कृष्ण देव प्रसाद, अभय कुमार, डाटा एंट्री ऑपरेटर मनोज शर्मा मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=536810&action=edit">यह
भी पढ़ें : देवघर : बसंत पंचमी पर बाबा भोलेनाथ का होगा तिलक, मिथिलांचल से पहुंचे तिलकहरुए [wpse_comments_template]
देवघर : बीईईओ ने स्कूल सचिवों के साथ किया गुरु गोष्ठी का आयोजन

Leave a Comment