Search

 
 
 

देवघर : पीडीएस डीलर पर लाभुक ने लगाया कम अनाज तोलने का आरोप

 
Deoghar : मधुपुर प्रखंड के जावागुड़ पंचायत अंतर्गत ढ़ाब गांव के पीडीएस डीलर विनोद कुमार सिंह पर कम अनाज तौलने का आरोप लाभुक अमित सिंह ने लगाया है. उनका आरोप है कि विनोद सिंह 25 वर्षों से पीडीएस डीलर हैं. कम अनाज तौलने की शिकायत उनसे कई बार की जा चुकी है लेकिन वे नहीं सुनते. उल्टा लाभुक को कहते हैं कि मुझे खुद प्रति बोरे 2 किलो कम अनाज मिलती है. उसकी भरपाई मैं लाभुकों को कम अनाज तौल कर करूंगा. अन्य 5-6 डीलरों पर भी कम अनाज तौलने के आरोप इस पंचायत क्षेत्र में विनोद कुमार के अलावा और भी 5 से 6 पीडीएस डीलरों पर कम अनाज तौलने का आरोप लाभुकों ने लगाए हैं. लाभुक दोषी डीलरों पर कार्रवाई नहीं होने से परेशान हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=231001&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर : रेड क्रॉस ने चलाया नो मास्क, नो एंट्री जागरूकता अभियान [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही