Search

 
 
 

देवघर : बंगाल के कांवरिया की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत

 

खिचड़ी खाने के बाद कांवरिया की बिगड़ी थी तबीयत
Deoghar : पश्चिम बंगाल के पिपला वीरभूम के 35 वर्षीय कांवरिया पलाश सरकार की मौत सदर अस्पताल में हो गई. मृतक कांवरिया के परिजन उज्जवल सरकार ने बताया कि उसके गांव से 15 लोग बाबा बैद्यनाथ की पूजा करने को सुल्तानगंज से जल लेकर पैदल देवघर आ रहे थे. 30 जुलाई की देररात सभी कांवरिया दर्दमारा बॉर्डर के पास आराम करने रुके. यहीं टीम के लोगों ने खुले आसमान के नीचे खिचड़ी बनाकर खाई. इसी दौरान पलाश सरकार की तबीयत बिगड़ गई और उसे उल्टी-दस्त होने लगा. इसकी जानकारी अस्थाई स्वास्थ्य शिविर में दी गई. शिविर के लोगों ने तत्काल एंबुलेंस से सदर अस्पताल देवघर भेज दिया, जहां इलाज के दौरान कांवरिया ने दम तोड़ दिया. डॉक्टर ने मामले की जानकारी बैद्यनाथधाम ओपी प्रभारी को दे दी है. रविवार सुबह को पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजन को सौंप दिया गया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=715458&action=edit">यह

भी पढ़ें: देवघर : सावन की चौथी सोमवारी पर जुटेंगे दो लाख से अधिक श्रद्धालु [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही