Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर-बेंगलुरु नई साप्ताहिक ट्रेन की शुरुआत, सांसद ने दिखाई हरी झंडी

Deoghar : जसीडीह से बेंगलुरु के लिए साप्ताहिक नई ट्रेन की शुरुआत 23 सितंबर को हुई. गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, स्थानीय विधायक नारायण दास, आसनसोल रेल मंडल के डीआरएम परमानंद शर्मा, आरपीएफ इंस्पेक्टर समीरण चौधरी और जसीडीह स्टेशन प्रबंधक रवि शेखर ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह ट्रेन जसीडीह से प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 6.30 बजे खुलकर शनिवार रात्रि 8.30 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी. बेंगलुरु से यह ट्रेन रविवार सुबह 10 बजे खुलेगी और सोमवार की रात 12 बजे जसीडीह पहुंचेगी. मौके पर सांसद ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने संथालपरगना प्रमंडल के लोगों को ट्रेन के रूप में अपने जन्मिदन पखवाड़ा पर तोहफा दिया है. पीएम का जन्मदिन सेवा पखवाड़ा के तौर पर मनाया जा रहा है. 17 सितंबर को इसकी शुरुआत हुई थी. सांसद ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति भी आभार व्यक्त किया. सांसद ने कहा कि इस ट्रेन के परिचालन से संथालपरगना प्रमंडल समेत झारखंड की सीमा से सटे बिहार के पड़ोसी जिले के लोगों को बेंगलुरु आवागमन में सुविधा होगी. बेंगलुरु में आईटी सेक्टर में काम करने वाले तथा वहां पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को आवागमन में सुविधा होगी. वेल्लोर इलाज के लिए जाने वाले मरीजों को भी आवागमन में सुविधा होगी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=425962&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर : पुलिस ने जल नल योजना का पाइप चोरी करते 4 लोगों को दबोचा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही