Search

 
 
 

देवघर : स्कूल वैन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

 
बाइक सवार ने तेज गति से स्कूल वैन में मारी थी ठोकर
Deoghar : पालोजोरी मुख्य बाजार में एक बाइक सवार व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई. बताया जाता है कि 21 जुलाई को पालोजोरी के एक निजी स्कूल का वैन बच्चों को उनके घर छोड़ने जा रहा था. इसी क्रम में आटा चक्की के पास तेज रफ्तार में आ रहा एक मोटरसाइकिल सवार असंतुलित होकर स्कूल वैन में जाकर टक्कर मार दिया. इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक वैन के नीचे दब गई. मृतक की पहचान वकील मियां 45 वर्ष कुमगढ़ा निवासी रुप में की गई है. घटना की जानकारी मिलते ही पालोजोरी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इधर, पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी गई है. दूसरी ओर स्कूल वैन में सवार बच्चों को दूसरी गाड़ी से सकुशल उनके घर भेज दिया गया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=706371&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : दो बाइक की टक्कर में 4 सवार घायल, एक रेफर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही