Search

 
 
 

देवघर : अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार व्यक्ति की मौत

 
  • शादी समारोह से लौटने के दौरान दर्दमारा बॉर्डर के पास हुआ हादसा
  • बाइक सवार व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
  • बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर मौत
Deoghar :  जसीडीह थाना क्षेत्र स्थित दर्दमारा बॉर्डर के पास आज गुरुवार अहले सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान गादी जमुवा निवासी गंगाधर पंडित (40 वर्षीय) के रूप में हुई है. सूचना पाकर जसीडीह थाना प्रभारी रवि ठाकुर भी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया और जांच में जुट गये. इधर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम करने की कोशिश की. लेकिन पुलिस की सक्रियता के कारण अवागमन बाधित नहीं हुआ. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-25-at-11.20.24-AM.jpeg"

alt="" width="469" height="264" />

शादी समारोह से घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

घटना के संबंध में बताया जाता है कि गंगाधर शादी समारोह में शामिल होकर अहले सुबह करीब पांच बजे अपने बाइक से  घर लौट रहा था. जैसे ही वह अपने घर के करीब दर्दमारा बॉर्डर के पास पहुंचा, किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. जिससे वह जमीन पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. हादसे के बाद ग्रामीण और उसके परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही