Search

 
 
 

देवघर : अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत

 
Deoghar : देवघर (Deoghar)- पथरौल थाना क्षेत्र के मधुपुर-सारठ एनएच-114 ए पर बहादुरपुर गांव के समीप 7 जून की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान जरमुंडी थाना क्षेत्र के चोरडीहा गांव निवासी भीम प्रसाद यादव के पुत्र मुकेश यादव (40) के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक पथरोल से मधुपुर की ओर जा रहा था. इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया. आसपास के ग्रामीणों ने पथरौल थाना पुलिस को हादसे की सूचना दी. खबर पाकर थाना प्रभारी मनीष कुमार सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे और शव कब्जे में लेकर थाना ले आई. मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है. परिजनों के आने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=349717&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर: जिला प्रशासन ने रुकवाई नाबालिग की शादी, परिजनों से भरवाया बांड [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही