घायल छात्रा के परिजनों ने दर्ज कराई प्राथमिकी, नहीं हुई गिरफ्तारी
Deoghar : रिखिया थाना क्षेत्र के बैद्यनाथपुर बंधा मोहल्ला स्थित दुर्गा मंदिर के पास अज्ञात बाइक सवार दो युवकों ने एक किशोरी छात्रा को चाकू मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया है. परिजनों लड़की को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने उसका इलाज कर छुट्टी दे दी है. घटना के संबंध में घायल प्रीति कुमारी की मां अरपणा देवी ने बताया कि उसकी बेटी संकल्प शाखा में रोज ट्यूशन पढ़ने जाती है. 20 सितंबर को दिन के 1:30 बजे जब प्रीति कुमारी ट्यूशन से घर वापस लौटी थी, उसी क्रम में दुर्गा मंदिर के पास बाइक सवार अज्ञात दो युवकों उसपर चाकू से हमला कर दिए. इस दौरान हमलावरों की मंशा भांप कर वह बाएं हाथ पर चाकू का वार रोक ली. इससे हाथ जख्मी हो गया. मौके पर लड़की के चीखने पर हमलावर बाइक सवार भाग निकले. बाद में स्थानीय लोगों ने लड़की के घर वालों को खबर दी. इसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. अरपणा देवी मुख्य रूप से गोड्डा जिला गंगटी की रहने वाली है. वह यहां बंधा में किराए के मकान में रहकर बच्चों की पढ़ाई करा रही है. घटना की जानकारी बैद्यनाथ धाम ओप पुलिस को दे दी गई है. यह">https://lagatar.in/deoghar-deputy-commissioner-reviewed-development-plans-in-the-meeting/">यहभी पढ़ें: देवघर : उपायुक्त ने बैठक में की विकास योजनाओं की समीक्षा [wpse_comments_template]
Leave a Comment