Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघरः बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, सरगना समेत 4 गिरफ्तार

एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद राजेश मंडल और उसके साथियों को थाना लाया गया. एसडीपीओ ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्य भी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे.
Advertisement
Advertisement

Deoghar : देवघर जिले के सोनारायठाढ़ी थाने की पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सरगना राजेश मंडल समेत उसके चार साथियों को गिरफ्तार किया है. चोरी की बाइक की खरीद-बिक्री करने वाले राजेश मंडल की गिरफ्तारी कोल्हड़िया ढोढवा गांव स्थित उसके घर से हुई. सोनारायठाढ़ी थाना प्रभारी को गुरुवार की रात गुप्त सूचना मिली थी कि राजेश के घर में चोरी की बाइक है.


इस सूचना के बाद पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी की, जिसमें घर से चोरी की एक बाइक बरामद की गई. राजेश की निशानदेही पर पुलिस ने गांव रे गोविंद मंडल, सुम्बय महित्य व रामधन मंडल के घर से भी चोरी की बाइक बरामद की. एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद राजेश मंडल और उसके साथियों को थाना लाया गया. एसडीपीओ ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्य भी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही