कार्यक्रम में एकात्म मानववाद को आगे बढ़ाने का लिया गया संकल्प
Deoghar : भारतीय जनता पार्टी की नगर इकाइ की ओर से 25 सितंबर को नरसिंह सिनेमा हाल के समीप नगर कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम की शुरुआत पंडित जी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई. इसके बाद वंदे भारत का गान किया गया. मौके पर वरिष्ठ नेता गौरीशंकर शर्मा ने विस्तारक रिंकू जी समेत अन्य कार्यकर्ताओं को पार्टी का पट्टा देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर खवाड़े ने दीनदयाल उपाध्याय को एकात्मक मानववाद का दर्शन स्थापित करने वाले बताया. कहा कि भाजपा के हर कार्यकर्ता को यह प्रतिज्ञा लेनी चाहिए कि वे समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाएंगे. बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा देवघर के विस्तारक रिंकू सिंह ने कहा कि एकात्म मानववाद के सिद्धांतों पर चलने वाली अकेली पार्टी भारतीय जनता पार्टी है. भाजपा आज जिस प्रकार पीएम मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है, यह आने वाले सुनहरे भारत की छाया है. कार्यक्रम में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/giridih-women-reached-the-shelter-of-maa-kali-to-get-relief-from-lumpi-virus/">यहभी पढ़ें: गिरिडीह : लंपी वायरस से मुक्ति पाने को मां काली की शरण में पहुंची महिलाएं [wpse_comments_template]
Leave a Comment