Search

 
 
 

देवघर : 'इंडिया' नाम के साथ विपक्ष की लामबंदी से घबरा रही है भाजपा : संजय भारद्वाज

 
`इंडिया` नाम पर मचे घमासान के बीच राजद नेता ने रखा अपना पक्ष
Deoghar : सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी नीत गठबंधन एनडीए के समानांतर विपक्षी दलों की ओर से बनाए गए महागठबंधन को `इंडिया` नाम दिए जाने पर देवघर जिले में भी राजनीति गरमा गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विपक्षी गठबंधन को इंडिया नाम दिए जाने की आलोचना किए जाने के बाद गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने भी इंडिया नाम जोड़ने को एक फैशन बताते हुए कहा कि जो भी अर्बन नक्सलवाद से संबंधित हैं, वे खुद को वैध करने के लिए अपने साथ इंडिया नाम जोड़ देते हैं.

`भाजपा नेताओं को सता रहा सत्ता खोने का डर`

सांसद के इस बयान के बाद मधुपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी रहे राजद के वरिष्ठ नेता संजय भारद्वाज ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. भारद्वाज ने कहा कि इंडिया ही भारत है और भारत ही इंडिया है, यह बात हर कोई जानता है. भाजपा नेताओं की बौखलाहट यह जताने के लिए काफी है कि विपक्षी महागठबंधन को इंडिया नाम दिए जाने के प्रभाव से भाजपा के लोग घबरा गए हैं. सड़कों और भवनों का नाम बदलकर असल मुद्दों से भटकाने की राजनीति करने की कलई धीरे-धीरे खुल रही है. इसलिए अनाप-शनाप बयान दिए जा रहे हैं. भाजपा को डर है कि विपक्ष के लामबंद होने पर सत्ता उनके हाथ से जानी तय है. वास्तव में सत्ता खोने का डर भाजपा नेताओं को सता रहा है इसीलिए उन्हें इंडिया और भारत में भी फर्क नजर आ रहा है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=710752&action=edit">यह

भी पढ़ें: देवघर : अभाविप ने दी पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री को श्रद्धांजलि [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही