Search

 
 
 

देवघर : भाजपा महिला मोर्चा ने सांसद निशिकांत का किया अभिनंदन

 

महिला आरक्षण बिल पास होने की खुशी में महिलाओं ने दी बधाइयां

Deoghar : महिला आरक्षण बिल पास होने की खुशी में देवघऱ जिला भाजपा महिला मोर्चा ने गोड्डा सांसद डा निशिकांत दूबे के आवास पहुंच कर बधाई दी. मौके पर महिलाओं ने सांसद को मिठाई खिला कर सदन की कार्यवाही की सराहना की. महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष विजय सिंह की अगुवाई में महिला कार्यकर्ता सांसद के आवास पर जुटीं और नारी शक्ति वंदना विधेयक को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र को धन्यवाद दिया. इस मौके पर महिला मोर्चा की अध्यक्षा विजया सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को राजनीति में उचित सम्मान व अधिकार दिया है, वह सराहनीय है. महिलाएं आगामी चुनाव में कंधा से कंधा मिला कर भाजपा के खड़ा रहेंगी है और तीसरी बार नरेन्द्र मोदी को प्रधान मंत्री बनाएंगी. मौके पर सुलोचना देवी, प्रज्ञा झा, अलका सोनी, मीना झा, संध्या कुमारी, सरिता बरनवाल, वीणा मंडल, सुमन केसरी, माया केसरी, रीता राज, मौसमी मुखर्जी, सोम्पा घोष विनीता पासवान, रुबी मिश्रा  आदि उपस्थित थीं. यह">https://lagatar.in/bokaro-setting-mechanic-dies-after-balcony-of-house-collapses-during-construction/">यह

भी पढ़ें:  बोकारो : निर्माण के दौरान घर का छज्जा गिरने से सेंटरिंग मिस्त्री की मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही