Search

 
 
 

देवघरः मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने किया कार्यशाला का आयोजन

प्रो. राजीव सिंह ने कहा कि जिस प्रकार पाकिस्तानी आतंकवादियों ने कश्मीर में निर्दोष लोगों की हत्या की, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक-एक को चुन-चुनकर बदला लिया.
 

Deoghar : केंद्र की मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर भाजपा देवघर ग्रामीण मंडल ने कार्यशाला का आयोजन किया. प्रखंड अध्यक्ष ईश्वर राय की अध्यक्षता में हुई इस कार्यशाला में प्रभारी के रूप में सचिन सुल्तानिया व वक्ता रूप में प्रो राजीव मुख्य रूप से उपस्थित थे. सचिन सुल्तानिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल के शासन में अनेक कार्य हुए है. राम मंदिर मुद्दा, कश्मीर में धारा 370,  पाकिस्तान को धूल चटाना, प्रधानमंत्री आवास शौचालय आदि योजनाओं को सरकार जनता को बीच लेकर आई. प्रो. राजीव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देशवासियों को गर्व है. आज पूरे विश्व में मोदी के नाम का डंका बज रहा है.

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पाकिस्तानी आतंकवादियों ने कश्मीर में निर्दोष लोगों की हत्या की, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक-एक को चुन-चुनकर बदला लिया. कार्यशाला के बाद पौधरोपण किया गया. यह संदेश दिया गया प्रत्येक मनुष्य को एक वृक्ष मां के नाम पर अवश्य लगाना चाहिए. कार्यशाला में प्रखंड अध्यक्ष ईश्वर राय, प्रभारी सचिन सुल्तानिया, प्रो राजीव सिंह, उमाशंकर प्रजापति, संतोष मिश्रा, प्रवीण राय, मुरारी ठाकुर, रामदेव दास, सोहन यादव समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही