Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : भाजपा की पैदल यात्रा, विकास प्रखंड कार्यालय में सभा का आयोजन

Advertisement
Advertisement
Deoghar :   भारतीय जनता पार्टी ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत आज गुरुवार को पैदल यात्रा की. विधायक नारायण दास की अगुवाई में पैदल यात्रा सत्संग चौक से शुरू होकर प्रखंड विकास कार्यालय पहुंची. यहां भाजपा ने एक सभा का आयोजन किया. मौके पर नारायण दास ने कहा कि जिस तरह से अयोध्या में बन रहे रामलला मंदिर में देश के सभी लोगों की भागीदारी है, ठीक उसी तरह दिल्ली में बन रही अमृत वाटिका में भी देश के कोने-कोने से वैसे लोगों के गांव से मिट्टी ली गयी है, जिनके बलिदान से देश आजाद हुआ. साथ ही इस कलश में उस गांव की देवी देवताओं के स्थान से भी मिट्टी ली गयी है. सभी मिट्टी दिल्ली जायेगी और फिर वहां अमृत वाटिका में से लगाया जाये. नारायण दास ने कहा कि यही बढ़ता भारत है.

रांची के रास्ते दिल्ली पहुंचेगी गांवों से ली गयी मिट्टी

नगर भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर खबरों ने कहा कि सभी मिट्टी राजधानी रांची के रास्ते दिल्ली पहुंचेगी और वहां एक सभा का आयोजन होगा. जिसे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे और हम सभी उस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. कहा कि यह मिट्टी उन वीरों के नाम पर समर्पित है और यह एक तरह से हम सभी की ओर से उनके प्रति आभार है. वरिष्ठ महिला नेत्री पिता चौरसिया ने कहा कि हमारे लिए गौरव की बात है कि हम उन गांव से मिट्टी इकट्ठा कर लाये है, जिन गांवों के सपूत ने देश को आजादी दिलायी है. कार्यक्रम में महिला जिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष विजय सिंह, पंकज भदोरिया, सचिन सुल्तानिया, राजन सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही