Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : नगर निगम में भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा करेगी आंदोलन

Advertisement
Advertisement
3 अगस्त को गांधी प्रतिमा के समक्ष पार्टी देगी धरना
Deoghar : देवघर नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी आगामी 3 अगस्त को धरना देगी. यह निर्णय 23 जुलाई को हुई पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में लिया गया. भाजपा के देवघर नगर कार्यालय में बैठक की अध्यक्षता करते हुए चन्द्र शेखर खवाड़े ने कहा कि देवघर नगर निगम भ्रष्टाचार में आकंठ डूबा है. यहां के अधिकारी हेमंत सोरेन सरकार के कार्यकर्ता के रुप में जनता का शोषण कर रहे हैं. देवघर नगर निगम में वर्षों से जमे पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने अकूत संपत्ति अर्जित की है. इसकी जांच होनी चाहिए साथ ही नगर आयुक्त का तबादला कर उनकी संपत्ति की भी जांच हो. खबाड़े ने कहा कि नगर निगम की ओर से कराए गए कार्यों की जांच उच्च स्तरीय कमेटी से करायी जानी चाहिए. भाजपा नेता ने कहा कि इन्हीं मांगों को लेकर 3 अगस्त को देवघर नगर के टावर चौक स्थित गांधी प्रतिमा के पास धरना दिया जाएगा. बैठक में देवघर नगर के सागर झा, रमेश राय, अशोक नाग, कुणाल तिवारी, मनोज भार्गव, मीना झा समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=707770&action=edit">यह

भी पढ़ें: साहिबगंज : स्कूल के हेड मास्टर पर लगा छेड़छाड़ का आरोप [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही