Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका सीएम का पुतला

Advertisement
Advertisement
Deoghar : देवघर के टावर चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने 5 सितंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया. भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पर विधानसभा में तिरंगा के अपमान का आरोप लगाते हुए कहा कि तिरंगे का अपमान सहन नहीं होगा. जिला महामंत्री अधीर चन्द्र ने कहा कि झारखंड सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है. राज्य में बालात्कार, हत्या की घटनाएं हो रही है और सरकार उलूल-जलूल बयानबाजी कर रही है. तुष्टिकरण के मूलमंत्र से चलने वाली झारखंड सरकार को जनहित से कोई वास्ता नहीं है. कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव जजवाडे, रीता चौरसिया, जिला महामंत्री अधीर चंद्र भैया, जिला उपाध्यक्ष राकेश नरौने, जिला मंत्री डॉ.राजीव रंजन सिंह, विजया सिंह,  अतुल सिंह, राकेश रंजन, अलका सोनी सहित दर्जनो भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे. यह">https://lagatar.in/deoghar-bolero-tramples-6-kanwariyas-standing-on-the-roadside-one-woman-died/">यह

भी पढ़ें : देवघर : बोलेरो ने सड़क किनारे खड़े 6 कांवरियों को रौंदा, एक महिला की मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही