Search

 
 
 

देवघर : भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं पर झामुमो का झंडा हटाने का आरोप, जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

 
Deoghar : 22 जनवरी को भाजपा युवा मोर्चा और झामुमो कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए. 23-24 जनवरी को बीजेपी कार्यसमिति की बैठक है. इसे लेकर शहर में हर चौक-चौराहे पर भाजपा के झंडे लगाए जा रहे हैं. शहर में झामुमो के भी झंडे लगे हैं. भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता झामुमो के झंडे को हटाकर अपनी पार्टी के झंडे लगा रहे थे. झामुमो जिलाध्यक्ष संजय शर्मा ने यह देख लिया. उन्होंने इसपर आपत्ति प्रकट की. साफ लहजे में कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जहां झामुमो का झंडा नहीं है वहां झंडा लगाए. बात झामुमो कार्यकर्ताओं तक भी पहुंच गई. इसी बात पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता देवघर नगर थाना पहुंचे और झामुमो जिलाध्यक्ष के खिलाफ शिकायत की. झामुमो कार्यकर्ताओं ने भी थाने में शिकायत की. झामुमो कार्यकर्ताओं की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अतुल सिंह को गिरफ्तार कर लिया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=534087&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर : शिवगंगा में डूबने से एक श्रद्धालु की मौत, दूसरे की जान बची [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही