Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : बीजेपी का दामन साफ नहीं, देश को खतरा- जयप्रकाश यादव

Deoghar : देवघर (Deoghar)- आरजेडी के झारखंड प्रभारी जयप्रकाश यादव ने कहा है कि बीजेपी से देश को खतरा है. बीजेपी का दामन साफ नहीं है. देश के संविधान और लोकतंत्र की हत्या करने पर बीजेपी तुली है. केंद्र की मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है. बीजेपी देश में अघोषित आपातकाल लागू कर दी है. दिन प्रतिदिन देश की हालत खराब होती जा रही है. जयप्रकाश यादव देवघर दौरे पर आए हैं. 25 जून को उन्होंने पार्टी के जिला कार्यालय में सदस्यता अभियान चलाने को लेकर हुई बैठक में भाग लिया. उसी बैठक में उन्होंने उपरोक्त बातें कही. राष्ट्रपति चुनाव के बारे में उन्होंने कहा कि आरजेडी का स्टैंड क्लियर है. आरजेडी ने यूपीए उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन किया है. सदस्यता अभियान के बारे में उन्होंने कहा कि आरजेडी का लक्ष्य राज्य में 25 लाख नए सदस्य बनाने की है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=339715&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर :  श्रावणी मेला शुरू होने से पहले कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, 38 नए मामले आए सामने [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही