Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर: रिश्तेदार के घर आए युवक का पेड़ से लटका मिला शव, इलाके में सनसनी

Deoghar : जिला के जसीडीह थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कोकहरा जोड़ी मोड़ के समीप बागा पातर पहाड़ी के पास सड़क किनारे एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला.सुबह टहलने निकले स्थानीय लोगों की नजर जैसे ही शव पर पड़ी,
Advertisement
Advertisement

Deoghar : जिला के जसीडीह थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कोकहरा जोड़ी मोड़ के समीप बागा पातर पहाड़ी के पास सड़क किनारे एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला.

 

सुबह टहलने निकले स्थानीय लोगों की नजर जैसे ही शव पर पड़ी, इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई. कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.

 

सूचना मिलते ही जसीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. मृतक की पहचान गिरिडीह जिले के अल्हैया निवासी शालु साह के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह जसीडीह में अपने एक रिश्तेदार के घर आया हुआ था.


लेकिन अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गयी और पेड़ से लटका हुआ उसका शव मिला है. पुलिस घटनास्थल और आसपास के हालात को ध्यान में रखते हुए हर पहलू पर गहन जांच कर रही है. साथ ही मृतक के परिजनों, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. फिलहाल पुलिस मामले आत्महत्या या हत्या के हर एंगल से जोड़कर इस मामले की जांच कर रही है.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही