Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : 1.93 करोड़ की लागत से बनेगा पुल, मंत्री हफीजुल ने किया शिलान्यास

Advertisement
Advertisement

15 हजार की आबादी होगी लाभान्वित

Deoghar : प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत पथलजोर पंचायत के जीतपुर व मधवाडीह के बीच जोरिया में एक करोड़ 93 लाख की लागत से बनने वाले पुल का 12 सितंबर को सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन ने नारियल फोड़कर शिलान्यास किया. मौके पर मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि पुल निर्माण से पंचायत के समपुर, मोहनाडीह, जीतपुर कारीपाहड़ी, चेचाली लफरीटांड, मघवाडीह आदि गांव के लोगों की सुविधा होगी. इसके निर्माण से लगभग 15 हजार की आबादी लाभान्वित होगी. लंबे समय से क्षेत्र के ग्रामीण इसके निर्माण की मांग कर रहे थे. मंत्री ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बिजली विकास का वास्तविक मापदंड होता है. शिक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता है. उन्होंने ग्रामीण अभिभावकों से बच्चों के शिक्षण कार्य पर अधिक से अधिक खर्च करने की बात कही. उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, सड़क व बिजली की दिशा में लगातार काम जारी है. मंत्री ने बेटियों को अधिक से अधिक शिक्षित करने का आह्वान किया. मौके पर दिनेश किसको, सोनी सोरेन, शाकिर अंसारी, शिवलाल किसको, मरियम टुडू, समीर आलम, अख्तर हुसैन, आख़लाख अंसारी, फिरोज अंसारी, महताब अंसारी आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/giridih-giridih-ranchi-intercity-train-with-wisdom-coach-inaugurated/">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : विस्डोम कोच वाली गिरिडीह-रांची इंटरसिटी ट्रेन का शुभारंभ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही