Search

 
 
 

देवघर :  बाबा मंदिर के समीप चला बुलडोजर

 
Deoghar : देवघर (Deoghar)- बाबा मंदिर के समीप भीड़भाड़ वाले इलाके में 5 जुलाई को अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया. बुलडोजर से कई दुकानों को तोड़ दिया गया. दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि दुबारा दुकान न लगाएं. श्रावणी मेले में इस इलाके में ज्यादा भीड़ होती है. संकीर्ण रास्ते के कारण गाड़ियों के आवागमन में असुविधा होती है. दुकानों को तोड़े जाने से दुकानदारों में नाराजगी देखी जा रही है. दुकानदारों का कहना है कि 14 जुलाई से श्रावणी मेला शुरू होने वाला है. मेले में दुकानदारों को आमदनी होती है. वैसे भी कोरोना महामारी के कारण दो वर्ष मेला नहीं लगा. दुकानों को वर्ष में कभी भी तोड़ा जा सकता था. इस समय दुकानों को तोड़कर प्रशासन ने हमलोगों को उजाड़ दिया. जिला प्रशासन इसकी भरपाई करे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=347627&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर : पीएम मोदी के आगमन की चल रही है तैयारी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही