Search

 
 
 

देवघर : श्रद्धालुओं से भरी बस पल्टी, दर्जनों घायल

 
Deoghar: चार धाम यात्रा कर लौट रही तीर्थ यात्री बस देवघर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई. बताया जा रहा है कि छतीसगढ़ के जानकी जिला से बस द्वारा चार धाम यात्रा पर ड्राइवर सहित 53 लोग निकले थे.सभी चार धाम की पूजा करते हुए देवघर के बाबा मन्दिर पहुंचे थे. पूजा कर सभी लोग वापस लौटने के क्रम में 26 मई की आधी रात को बस देवघर के बूढैई थाना क्षेत्र के सरपता के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. घटना में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और बाकी यात्रियों को हल्की फुल्की चोटें आई है. घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी हीरालाल तुबिद, एएसआई भागीरथ महतो घटनास्थल पहुंच कर सभी घायल यात्रियों को ईलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल भेजा गया जहां घायलों का इलाज चल रहा है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=648775&action=edit">यह

भी पढ़ें:देवघर में हार्ट अटैक से एएसआई की मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही