Search

 
 
 

देवघर :  बस स्टैंड में तीन घंटे ठप रहा बसों का परिचालन

 
Deoghar : देवघर (Deoghar)- देवघर बस स्टैंड 21 जुलाई की सुबह दो-तीन घंटे तक बसों का परिचालन ठप रहा. इस वजह से यात्रियों को परेशानी हुई. यात्री को गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई. देवघर में जलार्पण के बाद बासुकीनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी हुई. खबर पाकर देवघर सीओ, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुनम संजय और जेएमएम नेता सुरेश साह डीटीओ कार्यालय पहुंचे. देवघर बस ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश आनंद झा ने 19 जुलाई को डीटीओ कार्यालय को पत्र जारी कर 21 जुलाई को सभी मार्गों पर बसों का परिचालन ठप करने की अग्रिम सूचना दी थी. बस परिचालन ठप रखने की वजह के बारे में दिनेश आनंद झा ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद ऑटो और रिक्शा का परिचालन देवघर से बासुकीनाथ तक किया जा रहा है. ऐसा करके हाईकोर्ट के आदेश की धज्जियां उड़ाई जा रही है. सीओ और अन्य अधिकारियों को समझाने के बाद दिनेश आनंद झा मान गए. अधिकारियों ने उनसे कहा कि मामले पर बैठकर विचार किया जाएगा. उसके बाद बस परिचालन पुनः चालू किया गया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=362613&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर : बाबा मंदिर में लगी दुर्लभ बेलपत्र की प्रदर्शनी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही