Deoghar : देवघर नगर निगम की टीम ने जसीडीह में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान क्षेत्र के दुकानों व प्रतिष्ठानों की जांच की गई. यह कार्रवाई सीपीसीबी के पदाधिकारियों के साथ मिलकर की गई. इस दौरान विभिन्न दुकानों से 7 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया गया. संबंधित दुकानदारों से कुल 4,000 रुपये जुर्माना वसूला गया.
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध है. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी. छापेमारी दल में सीपीसीबी के पदाधिकारी मनीष कुमार, पर्यावरण अभियंता दीपक कुमार, सेनेटरी एवं फूड इंस्पेक्टर सुनील कुमार, पिंटू राय, चंदकिशोर झा सहित अन्य शामिल थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
Leave a Comment