Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : थैलेसीमिया मरीज के पिता के हाथों नकली खून बेचे जाने का मामला, जांच टीम गठित

Advertisement
Advertisement
Deoghar : देवघर (Deoghar)- जिले में लंबे अंतराल से खून का काला कारोबार जारी है. इसकी चर्चा अक्सर मीडिया में होती है. 22 मई को सदर अस्पताल में भर्ती एक थैलेसीमिया मरीज के पिता के हाथों नकली खून बेचे जाने का मामला सामने आया था. मरीज को खून चढ़ाने से पहले डॉक्टरों ने इसका खुलासा किया. खून की थैली पर सील-मुहर नहीं थी. डॉक्टरों को महसूस हुआ कि यह नकली खून है. मरीज के पिता खून खरीदने ब्लड बैंक जा रहे थे. रास्ते में रक्त का काला कारोबार करने वाले दलालों ने ढ़ाई हजार रुपये में उन्हें खून की थैली थमा दिया. मरीज का नाम 17 वर्षीया शिवानी है. मामले की जांच के लिए सदर अस्पताल के सीएस टीके शाही के निर्देश पर तीन सदस्यीय डॉक्टरों की टीम गठित की गई. यह जानकारी सदर अस्पताल के डीएस डॉ. प्रभात रंजन ने दी. टीम में सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रवि रंजन,  डॉ. रवि कुमार और डॉ. कुमार अनिकेत शामिल हैं. मामले की जांच कर टीम दो दिनों में रिपोर्ट डीएस कार्यालय को पेश करेगी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=316789&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर : रिखिया थाना क्षेत्र में अवैध बालू का उठाव धड़ल्ले से जारी [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही