Search

देवघर : मध्य देशीय वैश्य हलुवाई समाज ने की बाबा गणिनाथ की पूजा

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक समारोह

Deoghar : पथरौल काली मंदिर के पूरब दरवाजे के निकट मध्य देशीय वैश्य महासभा ने श्री श्री 108 बाबा गणिनाथ- गोविन्द जी की वार्षिक पूजा की. मौके पर मध्य देशीय वैश्य हलुवाई समाज ने विधि- विधान से बाबा की पूजा कर सामाजिक उत्थान पर चर्चा की. समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज प्रसाद बच्चन ने झण्डोतोलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस दौरान समाज के विकास पर चर्चा की गई. कहा गया कि शिक्षा के विकास के वगैर सामाजिक उत्थान संभव नहीं है. अत: अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दें. समाज में व्याप्त दहेज प्रथा का विरोध करते हुए कहा गया कि सामाज में दहेज कोढ का रुप ले रहा है. इसके खिलाफ सबको एकजुट होना होगा. लड़कियों को उच्च शिक्षित कर दहेज को कुछ हद तक रोका जा सकता है.  कार्यक्रम में पुरोहित मनोहर मध्यदेशीया, मनोज प्रसाद बच्चन, सदानन्द साह, रूपेश गुप्ता, विजय साह, संतोष साह, इन्दर साह, उमेश गुप्ता, निर्मल गुप्ता, कुन्दन गुप्ता, ध्रुव साह, विजय गुप्ता, संदीप विवेक, आदित्यनाथ गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/those-who-grabbed-government-land-in-godda-district-shifted-abroad-munshi-is-looking-after-the-work/">यह

भी पढ़ें: गोड्डा जिले में सरकारी जमीन हड़पने वाले विदेश शिफ्ट हुए, मुंशी देख रहा काम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp