Search

 
 
 

देवघर सेंट्रल स्कूल के बच्चों ने मनाया हरित दिवस

 
Deoghar : देवघर : (Deoghar) - देवघर सेंट्रल स्कूल में 23 जुलाई को हरित दिवस का आयोजन किया गया. इस अवसर पर हरे रंग के परिधान में आए बच्चों ने स्कूल में पौधरोपण करने के साथ-साथ हर वर्ष पौधा लगाने का संकल्प लिया. स्कूल के प्राचार्य ने कहा कि शहर वासियों के लिए हरियाली सपना बनता जा रहा है. पर्यावरण प्रदूषण से हरे-भरे पेड़-पौधे ही बचा सकते हैं. यह स्कूल आचार्य श्री सुदर्शन जी महाराज के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है. विद्यालय बच्चों को किताबी ज्ञान से इतर बाहरी दुनिया की भी जानकारी देने में विश्वास रखता है. इस तरह के आयोजनों से बच्चों को व्यवहारिक जानकारी  मिलती है. मौके पर राधा यादव, आकांक्षा वाजपेयी, नीलू वर्णवाल, निधि दुबे, संगीता साव, अरबिंद राणा, स्वीटी मिश्रा, रवि सहाय व अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=366477&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर :  नकली टोमेटो व चिली सॉस फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही