Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : महेंद्र मुनि के बच्चों ने लगाया विज्ञान मेला

Advertisement
Advertisement

प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों ने दिखाए ज्ञान कौशल

Deoghar : मधुपुर के महेंद्र मुनि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में ज्ञान- विज्ञान मेला का भव्य आयोजन किया गया. इस मेले में विज्ञान, गणित, संगणक आदि विषयों पर किए गए. मधुपुर कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ रत्नाकर भारती, प्रो.उत्तम कुमार शुक्ला, सुरेश मंडल, शिवकुमार बथवाल व प्रधानाचार्य मदन  मिश्रा ने संयुक्त रुप से दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. मौके पर डमरुधर सिंह ने मेला के उद्देश पर प्रकाश डाला. प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में विज्ञान के क्षेत्र में  विद्यालय के की सक्रियता का वर्णन किया. कहा कि विद्यालय के तीन बच्चों ने झारखंड प्रांत में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है. इस आयोजन से निश्चित रूप से बाल वैज्ञानिकों को तैयार करने में सहायता मिलेगी. मुख्य अतिथि डॉ रत्नाकर भारती ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि झारखंड में विज्ञान की रूचि को बढ़ाना बहुत आवश्यक है. मंच का संचालन विनोद कुमार तिवारी ने, जबकि शिवनाथ झा ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इस ज्ञान विज्ञान मेला को शिशु, बाल, किशोर व तरुण वर्गो में बांटा गया था.

विभिन्न आयामों पर बनाए गए थे ज्ञानवर्द्धक मॉडल

[caption id="attachment_764957" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/School-.-1-2-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> चंद्रयान का मॉडल दिखाती छात्राएं[/caption] इस दौरान विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन, कचड़ा प्रबंधन, उर्जा के स्रोत, खाद्य संरक्षण, जैव प्रौद्योगिकी, विद्युतीय चुंबकीय प्रेरण, जोड़, घटाव, गुणा व भाग की अवधारणा पर मॉडल से लेकर चंद्रयान तक के मॉडल प्रस्तुत किए. कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों शिक्षकों के मूल्यांकन के आधार पर बच्चों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया. कोलकाता की समाजसेवी संस्था तेरापंथ ट्रस्ट ने ऑनलाइन इस कार्यक्रम को देखा और बच्चों की प्रतिभा का उत्साहवर्द्धन किया. ज्ञात हो कि इस प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त बच्चे प्रांतीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जाएंगे. यह">https://lagatar.in/deoghar-eunuchs-gave-rs-20-thousand-for-the-treatment-of-a-sick-girl/">यह

भी पढ़ें: देवघर : किन्नरों ने बीमार बच्ची के इलाज को दिया 20 हजार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही