Search

 
 
 

देवघर : अमित सिंह हत्याकांड की जांच करने सीआईडी की फोरेंसिक टीम पहुंची कोर्ट परिसर

 
Deoghar : देवघर https://www.livehindustan.com/jharkhand/deogarh/story-notorious-criminal-shot-dead-in-deoghar-behavioral-court-premises-6658734.html">

style="color: #ff0000;">(Deoghar)
- सिविल कोर्ट परिसर में कैदी अमित सिंह हत्या मामले की जांच करने सीआईडी की फोरेंसिक टीम 19 जून को कोर्ट परिसर पहुंची. टीम ने आते ही घटनास्थल का मुआयना किया. इसके बाद घटनास्थल की घेराबंदी कर विभिन्न एंगल से फोटोग्राफी की. वारदात को अंजाम देने के बाद जिस रास्ते से दोनों अपराधी भागे उस रास्ते की भी फोटोग्राफी की गई. गोलियां लगने के बाद अमित सिंह का खून जहां गिरा था उस जगह पर खून से सनी मिट्टी के नमूने भी एकत्र किए. जांच टीम का नेतृत्व दुमका सीआईडी विभाग के डीएसपी संदीप कुमार गुप्ता कर रहे थे. जांच के दरम्यान घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद हुआ. उल्लेखनीय है कि 18 जून को कोर्ट में पेश होने आए अमित">https://www.etvbharat.com/hindi/bihar/city/patna/bihar-prisoner-murder-in-deoghar-court/bh20220618201630706706290">अमित

सिंह की दो अपराधियों ने कोर्ट परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी. बिहार के पटना निवासी अमित सिंह कई मामलों में आरोपी था. वर्ष 2012 में देवघर के व्यवसायी चंचल कोठारी के अपहरण का भी उसपर आरोप था. बिहार पुलिस के चार जवान पटना के बेऊर जेल से उसे लेकर देवघर पहुंचे थे. वारदात के समय चारों जवान भी घटनास्थल पर मौजूद थे. अमित के दोनों हाथ हथकड़ी से बंथे थे. उसे तीन से चार गोलियां दागी गई. भागते वक्त अपराधियों के पिस्टल वहां गिर गए. पुलिस ने उसे बरामद कर लिया. दोनों अपराधी भागने में कामयाब रहे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=335014&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर : कोर्ट में मारा गया अमित सिंह कई मामलों का था आरोपी [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही