Search

देवघर : सिविल सर्जन ने किया कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ

7 लाख 74 हजार 3 सौ 63 बच्चों को कृमिरोधी दवा खिलाने का लक्ष्य

Deoghar : आर मित्रा स्कूल में 20 सितंबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम का उद्घाटन सीएस डॉ सी के शाही, कार्तिक तिवारी, प्रवीण कुमार सिंह व प्रबंधन सुनील मणि त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया. मौके पर मंच का संचालन करते हुए प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि पूरे जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जा रहा है. जिसमें जिले के 7 लाख 74 हजार 3 सो 63 बच्चों को कृमि की दवा एल्बेंडाजोल खिलाई जाएगी. यह गोली 1 वर्ष से लेकर 19 वर्ष तक के लोगों को खिलाया जाएगा. 1 वर्ष से 5 वर्ष के बच्चे को आंगनबाड़ी केंद्रों में व 6 वर्ष से 19 वर्ष के लोगों को उनके विद्यालयों में दवा खिलाई जाएगी. जो बच्चे स्कूल नहीं जाते हैं उन्हें आंगनबाड़ी केन्द्रों में दवा खिलाई जाएगी. जो बच्चे छूट जाएंगे उन्हें यह दवा 29 सितंबर को खिलाया जाएगा. डॉ सी के शाही ने बताया कि कृमि मुक्ति की दवा खाने से बच्चों में खून की कमी में सुधार होता है. साथ ही उनके सीखने की क्षमता में सुधार होता है. कृमि की दवा एल्बेंडाजोल गोली खाने से पेट में कृमि का नाश हो जाता है. मौके पर सुधांशु शेखर पांडे, अर्बन बीटीटी कासिम अंसारी, शंकर दयाल दास, स्कूल के शिक्षक व सैकड़ों बच्चे मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/blood-donation-camp-organized-on-the-foundation-day-of-deoghar-advocate-council/">यह

भी पढ़ें: देवघर अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस पर लगा रक्तदान शिविर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp