Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : सिविल सर्जन ने कोरोना टीकाकरण को लेकर स्कूली छात्रों को किया किया जागरूक

Advertisement
Advertisement
Deoghar : सिविल सर्जन डॉ. सीके शाही ने कोरोना टीकाकरण को लेकर जन जागरूकता अभियान के तहत 8 अप्रैल को हनुमान टिकरी स्थित ग्रीनविच स्कूल में सविस्तार जानकारी दी. उन्होंन कहा कि कई देशो में फिर कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है. कई देशो में लॉकडाउन लगाने की स्थिति उत्पन्न हो गई है. इस स्थिति को देखते हुए देवघर जिले में 12 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी लोगों को कोराना टीका लगवा लेना चाहिए. उन्होंने लोगों से शरीर की इम्यूनिटी क्षमता बढ़ाने के लिए पौष्टिक आहार के साथ-साथ व्यायाम करने भी सुझाव दिया. मौके पर जिला शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक सुनील मणि त्रिपाठी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग देवघर शहरी क्षेत्र के सभी स्कूली विद्यार्थियों को कोरोना टीका लगवा रहा है. 8 अप्रैल को शहर के 5 स्कूलों में कोरोना के टीके लगाए गए. ग्रीनविच स्कूल में 50 बच्चे को टीके लगाए गए. उसी तरह रेड रोज स्कूल में 127, मध्य विद्यालय कल्याणपुर में 54, माउन्ट कारमेल में 28, नंदन पहाड़ स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल में 60  बच्चों को टीके लगाए गए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=285210&action=edit">यह

भी पढ़ें :देवघर">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=285210&action=edit">देवघर

: देवीपुर प्रखंड में डीलर की मनमानी, 2 महीने से नहीं बांटा अनाज pse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही