Search

 
 
 

70 हजार घूस लेने के आरोपी देवघर सिविल सर्जन रंजन सिन्हा को HC से मिली बेल

 
Ranchi :  70 हजार घूस लेने के आरोप में जेल में बंद देवघर के सिविल सर्जन रंजन सिन्हा को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत की सुविधा प्रदान कर दी है. हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस रोंगोन मुखोपाध्याय की कोर्ट ने दस-दस हजार के दो निजी मुचलकों पर रंजन सिन्हा को बेल दी है. रंजन सिन्हा की ओर से हाईकोर्ट के अधिवक्ता अवनिश शेखर ने बहस की. दरअसल 17 अक्टूबर को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने देवघर के सिविल सर्जन डॉ. रंजन सिन्हा को 70 हजार घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. आरोपों के मुताबिक, उन्होंने नर्सिग होम का लाइसेंस रेन्यूअल कराने के नाम पर घूस की मांगी थी.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही