Search

 
 
 

देवघरः मास्टर जल सहियाओं के प्रशिक्षण का समापन

समापन समारोह में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल देवघर के कार्यपालक अभियंता व जामताड़ा के सहायक अभियंता ने सभी मास्टर जलसहियाओं को प्रमाण पत्र सौंपा.
 

Deoghar : देवघर जिले के जसीडीह स्थित पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान (टीपीआई) मास्टर जलसहियाओं के तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का समापन बुधवार को हुआ. प्रशिक्षण में देवघर के अलावा पाकुड़, जामताड़ा व गोड्डा की मास्टर जाल सहियाओं ने भी भाग लिया. उन्हें जल जीवन मिशन व स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण चरण 2 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई. साथ ही उन्हें पेयजलापूर्ति योजनाओं के प्रकार व आंकड़ों का संधारण, जलसहिया एवं ग्राम जल स्वच्छता समिति की भूमिका, झार जल पोर्टल, कचरा व महावारी स्वच्छता प्रबंधन पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया.


समापन समारोह में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल देवघर के कार्यपालक अभियंता व जामताड़ा के सहायक अभियंता ने सभी मास्टर जलसहियाओं को प्रमाण पत्र सौंपा. इस अवसर पर संथाल परगना के नोडल पदाधिकारी डॉ दिलीप मेश्रम, रिसोर्स पर्सन आशीष कुमार, यूनिसेफ से मास्टर ट्रेनर अजय सिंह, जिला समन्वयक देवघर प्रमोद कापरी, जिला समन्वयक पाकुड़ इमरान आलम, जिला समन्वयक जामताड़ा अनुज कुमार  उपस्थित रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही