Search

 
 
 

देवघर : कांग्रेस की नवनियुक्त महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष का हुआ अभिनंदन

 
सेवादल के जिला कार्यवाहक को भी किया गया सम्मानित
Deoghar : देवघर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश की अध्यक्षता में स्वागत समारोह आयोजित कर जिले के नवनियुक्त महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चमेली देवी व सेवादल के जिला कार्यवाहक दशरथ यादव का अभिनंदन किया गया. मौके पर प्रो उदय प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का संगठन काफी सशक्त होकर उभर रहा है. महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष व सेवादल के कार्यवाहक जिला मुख्य संगठक की नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी. आनेवाले चुनाव में जीत दिलाने में ये दोनों नेता अहम भूमिका निभाऐंगें. नवनियुक्त महिला अध्यक्ष चमेली देवी ने कहा कि पार्टी ने जो हमें जिम्मेवारी दी है, उसपर खरा उतरने का पूर्ण कोशिश करुंगी. सेवादल के नवनियुक्त कार्यवाहक मुख्य संगठन दशरथ यादव ने भी कहा कि सेवादल कांग्रेस का रीढ़ है, इसे मजबूती प्रदान करने के लिए पुराने साथियों के साथ नए लोगों को जोड़ने का काम करूंगा. मौके पर प्रदेश सचिव राजेंद्र दास, दिनेश कुमार मंडल, कुमार विनायक, ललित झा, रवि केसरी, गणेश दास आदि दर्जनों व कार्यकर्ता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=715542&action=edit">यह

भी पढ़ें: देवघर : बाबूलाल मरांडी ने आमगाछी के लोगों के साथ सुनी मोदी के मन की बात [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही