Search

 
 
 

देवघर : महंगाई, बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस ने किया नुक्कड़ नाटक

 
Deoghar : बढ़ती महंगाई, पेट्रोल डीजल के आसमान छूती कीमत और विकराल रूप लेते बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस नेताओं ने 21 अगस्त को नुक्कड़ नाटक कर अपना विरोध जताया. टावर चौक पर आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय लोक कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के ज़रिए महंगाई और बेरोजगारी के दुष्परिणाम से आम लोगों को अवगत कराया. नुक्कड़ नाटक में गीत, संगीत और एकांकी के माध्यम से देश में कमर तोड़ मंहगाई से आम जन जीवन पर पड़ रहे प्रभाव, देश की पतली होती अर्थव्यवस्था और 42 प्रतिशत तक बढ़ी बेरोज़गारी से त्रस्त युवा के जीवन पर पड़ते असर की झलकियां प्रस्तुत की गई. इस मौके पर जिला अध्यक्ष मुन्नम संजय ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण महंगाई और बेरोजगारी आसमान छू रही है. नौकरियां समाप्त कर दी गई और देश की परिसंपत्तियों को पूंजीपति मित्रों को बेचा जा रहा है. खाने और पढ़ने के सामानों पर पहली बार जीएसटी लगाया गया. कार्यक्रम के अगुवाई कर रहे हैं ओबीसी प्रदेश के सचिव अवधेश प्रजापति ने कहा कि भाजपा अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए धर्म के नाम पर नफ़रत फैला रही है. विपक्ष के आवाज़ को दबाने के लिए ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग किया जा रहा है. मौके पर नगर अध्यक्ष रवि केसरी, जिला उपाध्यक्ष जियाउल हसन, ओबीसी जिला अध्यक्ष महादेव पंडित, कुमार बाबा, बासुकी पंडित, अनुराग आनंद सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/deoghar-dahi-handi-celebrated-with-gaiety-in-baba-mandir/">यह

भी पढ़ें : देवघर : बाबा मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दही हांडी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही