Search

 
 
 

देवघर : कांग्रेसियों ने जलाया एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान का पुतला

 
बाबूलाल से कहा, आदिवासियों के लिए प्रेम है तो भाजपा से दे दें इस्तीफ़ा
Deoghar : मध्यप्रदेश के सीधी में भाजपा नेता प्रवेश शुक्ला द्वारा एक आदिवासी युवक पर पेशाब करने की घटना के विरोध में जिला कांग्रेस कमिटी ने मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन किया. कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष प्रो.उदय प्रकाश ने कहा कि सीधी के भाजपा विधायक पंडित केदार शुक्ला के विधायक प्रतिनिधि और भाजपा नेता प्रवेश शुक्ला द्वारा आदिवासी युवक पर पेशाब करना एक अमानवीय और शर्मनाक घटना है. इस घटना ने पूरे देश को शर्मसार किया है. कहा कि भाजपा शासन में सत्ता के नशे में धूत अहंकारी शिवराज सरकार का असली चाल, चरित्र और चेहरा उजागर हो गया है. अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा मिले और राज्य सरकार को अविलंब बर्खास्त किया जाना चाहिए. प्रो.उदय प्रकाश ने कहा कि आदिवासियों को बरगलाने के लिए भाजपा ने बाबूलाल मरांडी को झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. कहा कि बाबूलाल में तनिक भी आदिवासियों के लिए प्रेम है तो फौरन पद और पार्टी से इस्तीफ़ा दे दें. यह">https://lagatar.in/deoghar-tent-city-built-in-kothia-giving-relief-to-kanwariyas/">यह

भी पढ़ें : देवघर : कोठिया में बनी टेंट सिटी कांवरियों को दे रही राहत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही