Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : कर्णाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न

Deoghar/Pakur : कर्णाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पर जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने 13 मई को टावर चौक पर जश्न मनाया. इस अवसर पर पटाखे छोड़े गए, मिठाइयां बांटी गई और एक दूसरे को गुलाल लगाया गया. मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष उदय प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस की जीत के लिए कर्णाटक की जनता धन्यवाद के पात्र हैं. पीएम नरेंद्र मोदी चुनाव जीतने के लिए जनसभाओं को संबोधित करने से लेकर सड़कों पर रोड शो करते नजर आए. फिर भी राज्य की जनता ने भाजपा को नकार दिया. यह नफरत पर मोहब्बत की जीत है. इस जीत से भाजपा का अंत निश्चित है. पार्टी के वरिष्ठ नेता मुन्नम संजय ने कहा कि अब देश की जनता ने भाजपा का असली चेहरा पहचान लिया है. धर्म के नाम पर मतभेद फैलाकर राजनीति करने की नीति अब उजागर हो चुकी है. यही कारण है कि कर्णाटक की जनता ने भाजपा को नकार दिया. जश्न मनाने वालों में प्रदेश सचिव राजेंद्र दास, जिला मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार मंडल, प्रदेश सचिव अवधेश प्रजापति, जिला पदाधिकारी मणिकांत यादव, रवि केशरी, रवि गुप्ता, विजयनाथ मिश्रा, आदित्य सरोलिया, लुटन सिंह, अमित पांडेय, मकसूद आलम, अर्जुन राउत, राघवेन्द्र झा, वृजभूषण राम, धर्मेंद्र सिंह, कार्तिक यादव समेत पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे.

पाकुड़ में भी कांग्रेसियों ने मनाया जश्न

[caption id="attachment_636384" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/PAKUR-CONGRESS-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" /> पाकुड़ में जश्न मनाते कांग्रेसी[/caption] कर्णाटक में कांग्रेस की जीत पर पाकुड़ में भी कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर और एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर जश्न मनाया. जिला कांग्रेस कार्यालय के समीप पार्टी जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार के नेतृत्व में इकट्ठे हुए कार्यकर्ताओं के चेहरे पर जीत की खुशी साफ झलक रही थी. मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह जीत राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के मेहनत का परिणाम है. इस चुनाव ने यह संकेत भी दिया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की सरकार नहीं बनेगी. राहुल गांधी के नफरत की दुकान में मोहब्बत का बाजार खोल दिया है. मौके पर साइन परवेज़, मंसारुल हक, नलिन मिश्रा, राजू, मुखतार शेख समेत पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=635307&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन को लेकर डीईओ ने की बैठक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही