Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : कांग्रेस की गौरव यात्रा शुरू, बादल पत्रलेख हुए शामिल

Deoghar : आजादी के 75 वां वर्षगांठ पर 6 दिवसीय कांग्रेस की गौरव यात्रा की शुरुआत 9 अगस्त को रोहिणी स्थित गांधी चौक से हुई. राज्य सरकार के मंत्री बादल पत्रलेख इसमें शामिल हुए. जिले के सभी प्रखंडों में घूम-घूम कर कांग्रेसी देश की आजादी में अहम भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में लोगों को बताएंगे. कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता अपने-अपने हाथों में तिरंगा थाम रखे थे. भारत माता की जय और देशभक्ति गीत गाते हुए आगे बढ़ रहे थे. 14 अगस्त तक चलने वाली पद यात्रा के दौरान कार्यकर्ता रात्रि विश्राम करेंगे और आसपास के लोगों को देश की आजादी में प्राण न्यौछावर करने वाले विभूतियों के बारे में बताएंगे. 14 अगस्त को टावर चौक स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष यात्रा का समापन किया जाएगा. यात्रा की शुरुआत रोहिणी स्थित ऐतिहासिक शहीद स्थल से होनी थी, लेकिन असामाजिक तत्वों द्वारा स्वतंत्रता सेनानी अमानत अली की प्रतिमा तोड़ दिए जाने पर जगह बदलकर गांधी चौक कर दिया गया. असामाजिक तत्वों के इस शर्मनाक हरकत की शहर के गणमान्य लोगों ने भर्त्सना करते हुए दोषियों को सजा देने की मांग की है. उल्लेखनीय है कि 1857 के सिपाही विद्रोह में ईस्ट इंडिया कंपनी की थल सेना में तैनात तीन सैनिकों अमानत अली, सलामत अली और शेख हारो ने एक अंग्रेज अधिकारी की मौत की घाट उतार दिए. तीनों सैनिकों को अंग्रेजी हुकूमत ने शहीद स्थल में फांसी की सजा थी. यहां हर वर्ष 16 जून शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है. शहीद स्थल में तीनों सैनिकों की प्रतिमा स्थापित है. उसी प्रतिमा में से एक अमानत अली की प्रतिमा तोड़ दी गई. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=384189&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर : मंदिर प्रांगण में बने शीघ्र दर्शनम होल्डिंग प्वाइंट का एसडीएम ने किया उद्घाटन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही